वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मेट्रो रेलवे अधिकारियों ने अब गलती करने वाले यात्रियों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है
कोलकाता। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कोलकाता मेट्रो ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि एक जून से दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया कारिडोर के प्लेटफार्मों पर ट्रेन आने से पहले 'येलोÓ सुरक्षा रेखा को अनावश्यक रूप से पार करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस बाबत मेट्रो प्रबंधन ने सख्त दिशा- निर्देश जारी किया है। कोलकाता मेट्रो की ओर से एक बयान में कहा गया है कि 'येलोÓ लाइन पार करने वालों पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह पाया गया है कि यात्रियों का एक वर्ग बार-बार अनुरोध करने के बावजूद स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं होने पर अनावश्यक रूप से येलो लाइन पार कर जाता है। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए, मेट्रो रेलवे अधिकारियों ने अब गलती करने वाले यात्रियों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। अनावश्यक रूप से येलो लाइन पार करना मेट्रो स्टेशन परिसर में उपद्रवी गतिविधि माना जाएगा और एक जून से 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।